Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लावारिस मिले नवजात का नाम कान्हा रखा

लावारिस मिले नवजात का नाम कान्हा रखा

सीकर, बाल कल्याण समिति और शिशु गृह की टीम को जनाना अस्पताल पहुँचने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा धोद थाना क्षेत्र से प्राप्त लावारिस नवजात को सपुर्द किया गया। इस मोके पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़ ने बालक का नाम कान्हा रखा और बालक को शिशु गृह में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बालक के आगमन पर समिति द्वारा शिशु गृह में स्टाफ़ को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालान , शिशु गृह प्रबंधक नरेश , शिशु गृह नर्शिंग एएनएम कविता भास्कर एवं हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित थे।