Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बजट सत्र में स्वीकृत सड़क का रास्ता खस्ताहाल

,

बजट सत्र में स्वीकृत सड़क का रास्ता खस्ताहाल

किसानों की परेशानी का कारण बना रास्ता

लक्ष्मणगढ़, राज्य सरकार की ओर से बजट में स्वीकृत व पर्यटन व देवस्थान विभाग की ओर से रहनावा से पनलावा तक की सड़क किसानों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई। ग्राम पंचायत के सरपंच छाजूराम गढ़वाल ने बताया कि ठेकेदार की ओर से किसानों के खेतों की बाड़ व तारबंदी को उखाड़ कर तीस फिट चौड़ा रास्ता किया गया जो छः माह बाद भी काम बंद होने से किसानों को व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को बार बार अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरपंच ने बताया कि जगह जगह से रास्ता उखड़ गया तथा वर्षा का पानी भर जाने से आवागमन में आम आदमी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur