लोसल, [ओमप्रकाश सैनी] कोटपूतली कुचामन हाईवे पर स्थित श्री मारुति नंदन बालाजी मंदिर में मंदिर का तीसरा पाटोत्सव श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया, इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम किए गए l रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें नागौर के दिनेश माली ने सजीव झांकियों के साथ भजनों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात्रि तक कार्यक्रम से जोड़ रखा, इस बीच राजेंद्र राठौड़ डेगाना ने सर पर पानी के गिलास व मटका तथा अग्नि से जगमगाती कटोरिया रखकर नृत्य किया, जिसको दर्शकों ने खूब सराहाI बुलबुल राजस्थानी ने भी धार्मिक भजनों के साथ नृत्य की प्रस्तुतियां दी, जोधपुर के सोनू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप ने कार्यक्रम में नंदी के साथ भगवान शंकर व मां जय अंबे जैसी कई सजीव झांकियों की प्रस्तुतियां दी l कार्यक्रम के शुरू में मंदिर के पुजारी खींवाराम सैनी सहित कई लोगों ने सभी गायक कलाकारों का स्वागत व सम्मान किया, इससे पहले मंदिर में प्रातः सुंदरकांड पठन, हवन पूर्णाहुति व दोपहर को महा आरती का आयोजन हुआ, इसके बाद भंडारा शुरू हुआ,जिसमें देर रात्रि तक काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया l
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मारुति नंदन बालाजी मंदिर में आयोजित हुआ तीसरा पाटोत्सव
मारुति नंदन बालाजी मंदिर में आयोजित हुआ तीसरा पाटोत्सव




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।