Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दो दिवसीय शेखावाटी उत्सव का हुआ भव्य आगाज

दो दिवसीय शेखावाटी उत्सव का हुआ भव्य आगाज

पहले दिन शोभायात्रा निकालकर दिखाए ऊंट-घोड़ों के डांस और करतब

सीकर, जयपुर रोड स्थित अरबन हाट में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शेखावाटी 2025 का भउत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस दौरान सुबह 8 बजे जाट बाजार से शोभायात्रा शुरू हुई जिसका स्टेशन रोड,कल्याण सर्किल होते हुए अरबन हाट पर समापन किया गया। सुबह शोभायात्रा के दौरान पूर्व विधायक सीकर रतनलाल जलधारी भी चंग की धुन पर डांस करते हुए नजर आए। वहीं पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु शर्मा ने भी डांस किया।

पहले दिन ऊंट-घोड़ियों के करतब हुए :

उत्सव के पहले दिन शनिवार को अरबन हाट में ऊंट और घोड़ियों के करतब दिखाए गए। सीकर और दूसरे जिलों से आए पशुपालकों ने अपने ऊंट और घोड़ियों के करतब दिखाए। इस दौरान झुंझुनू से आए नेकीराम और उनके पोते रॉकी गढ़वाल के ऊंट और घोड़ी द्वारा दिखाए करतब प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में 10 ऊंट और 12 घोड़ियों के करतब दिखाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रतन कुमार, एडीएम सिटी भावना शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ऊंट और घोड़ियां की करतब प्रतियोगिता शुरू होने के पहले ऊंटों ने प्रशासनिक अधिकारियों को माला पहनाई।

5.5 फीट की मूंछों वाले महेंद्र सिंह भी पहुंचे:

शनिवार को कार्यक्रम के पहले दिन शोभायात्रा में जयपुर निवासी महेंद्र सिंह भी शामिल हुए। महेंद्र की मूंछें 5.5 फीट की है। करीब 10 साल से उन्होंने अपने मूंछें नहीं कटवाई। रोजाना करीब एक से डेढ़ घंटे तक वह अपनी मूंछों की देखभाल करते हैं। महेंद्र ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में गार्ड की नौकरी करते हैं। महेंद्र ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में जब शौकिया तौर पर उन्होंने मूंछें रखना शुरू किया था। इसके बाद लोगों को उनकी मूंछें काफी पसंद आई। कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। तब से उन्होंने अपनी मूंछों को नहीं कटवाया।

शनिवार को शेखावाटी उत्सव में शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसके मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा होंगे। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों के द्वारा कालबेलिया,भवई, मयूर डांस का परफॉर्म किया जाएगा।

23 मार्च को यह होंगे कार्यक्रम : शेखावाटी उत्सव 20205 के दूसरे दिन 23 मार्च को अरबन हाट में रस्साकशी, मटका दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं होगी। इसके बाद शाम को सिंगर रविंद्र उपाध्याय अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur