Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 151 किलो की कावड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों का युवाओं ने किया स्वागत

151 किलो की कावड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों का युवाओं ने किया स्वागत

लोहार्गल से 70 किलोमीटर पैदल चलकर

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] वार्ड नम्बर 10 के युवाओ द्वारा श्रावण मास के पवित्र माह में लोहार्गल से लक्ष्मणगढ़ तक की लगभग 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा के साथ 151 किलो की कावड़ लेकर लक्षमनगढ पहुंचे। शिव भक्त शुभकरण, अतुल, सुनील सैनी, राहुल, आयुष, मोहित, मोहित सैनी, शशिकांत आदि का संजय सतरावला के नेतृत्व में नेशनल हाइवे पर मोदी कॉलेज के सामने पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर पूर्व पार्षद संजीव भानुका, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सैनी, युवा नेता जितेन्द्र टाक, सुनिल सैनी ,विकास टाक, नितिन टाक आदि उपस्थित रहे। शिव भक्तों की ओर से लोहार्गल धाम से लाई गई कावड शिव मंदिर तोदी कुई पर चढ़ायेंगे तथा भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur