Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गरबा नाइट 23 को लेकर प्रशिक्षणार्थियों में भारी उत्साह

गरबा नाइट 23 को लेकर प्रशिक्षणार्थियों में भारी उत्साह

सीकर, लियो क्लब सीकर, सीकर शहर की सबसे बड़ी गरबा 2023 का आयोजन रविवार 29 अक्टूबर, रानी सती गार्डन में करने जा रहा है। जिसका 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पोलो ग्राउंड स्थित,विद्याश्रम स्कूल में किया जा रहा है। शिविर संयोजक किरण तिवारी व लियो स्नेहा खेतान ने बताया शहरवासियों में इस गरबा नाइट को लेकर काफी उत्साह है यह इसी बात से पता चलता है कि आज प्रशिक्षण के पांचवे दिन तक 140 से अधिक पार्टिसिपेंट्स प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।जिसमें युवा पीढी(गर्ल्स ग्रुप) का सराहनीय योगदान है।इस इवेंट की पूरी देखरेख श्यामपुरा बालाजी इवेंट से लियो दीपांशु मित्तल द्वारा की जा रही है। क्रॉसलैंड डांस क्रू से शिवाय, राहुल और उनकी टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम काफी जोर-शोर से किया जा रहा है,जो 15 अक्टूबर से 28अक्टूबर तक चलेगा।जिसमें रजिस्टर करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक रहेगी।क्लब अध्यक्ष लियो अभिषेक तिवारी ने बताया कि 300 रुपये की कपल / फैमिली चैरिटी टिकट ले शहर के सभी लोग 29 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम का आनंद ले सकते है।साथ ही टिकट होल्डर को 8 आकर्षक कूपन भी दिए जा रहे है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur