Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिव धाम में भक्तों का लगा रहा तांता, देवों के देव महादेव के ओम् नमः शिवाय के लगें जयकारे

शिव धाम में भक्तों का लगा रहा तांता, देवों के देव महादेव के ओम् नमः शिवाय के लगें जयकारे

सीकर, नवलगढ़ रोड़ स्थित महा शिवरात्रि पर्व पर नायक शिव धाम में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने बेलपत्र,आक,धतुरे, मंदार के पुष्प अक्षत शिव लिंग पर चढ़ाकर महादेव से सफलता की कामना की गई। नायक विकास सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष विनोद नायक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण कि रक्षा के तहत महिलाओं को पौधे वितरित किए गये। इस दौरान नायक ने कहा कि आज महिलाएं समाज के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। शक्ति का नाम ही नारी है। औषधीय पौधे देकर इनका किया सम्मान निक्कु वर्मा, कोमल चौधरी, शशि नारोलिया, निरू ढिल्लो, प्रियंका, संगीता,बुल बुल नायक, कान्ता सोनी, वंशिका नायक,पूजा कुमावत इस दौरान नायक ने महाआरती कर महादेव से देश में खुशहाली की कामना की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur