Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने दिया बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम

श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने दिया बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] दांता के मदन सिंह मार्केट में स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स पर हुई चोरी की बड़ी वारदात,
सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर चोरी का पता चला,
दांता में चार दिन पहले भी नीलकंठ महादेव मंदिर रावोरियों की ढाणी में भी हुई थी चोरी।
सूचना पर मौके पर मयजाप्ता पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक जाकिर अख्तर,
पुलिस ने मौकामुआईना के साथ ही साइबर टीम को बुलाया मौके पर,
पुलिस खंगाल रही मार्केट में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज
लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी पर किया हाथ साफ,
चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद किया
श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक मोहन सोनी ने दी लिखित रिपोर्ट,
करीब 45 किलो चांदी व करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण रिपोर्ट में चोरी होना बताया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur