सीकर, [बाबूलाल सैनी ] राजस्थान रोडवेज ने सीकर आगार से तीन वातानुकूलित बस सेवा शुरू की है । उक्त बस सीकर से सुबह 06.15 बजे एसी बस चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी जो सीकर से नवलगढ़, झुंझुनू, राजगढ़, हिसार होकर चण्डीगढ़ जायेगी व चण्डीगढ़ से सुबह 07.00 बजे सीकर के लिए प्रस्थान करेगी जबकि दूसरी एसी बस 06.15 बजे व तीसरी एसी बस 10.10 बजे सीकर से उदयपुरवाटी, नीमकाथाना, कोटपूतली होकर दिल्ली जायेगी, वातानुकूलित बसों को इटीआईएम प्रभारी सुनिल फगेडीया, अनुबंधित बस इंचार्ज दिग्विजय सिंह, नटवरलाल शर्मा, बनवारी रूलानिया, नत्थू सिंह, महेंद्र भूकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मुख्यप्रबंधक मुन्केश लाम्बा ने बताया कि लम्बे समय से जनप्रतिनिधियों यात्रियों की मांग के कारण सीकर आगार से पहली बार एसी बसों का संचालन किया है, इन बसों के सफल संचालन के बाद अन्य मार्गों पर वातानुकूलित बसों का संचालन किया जायेगा ।इन बसों से दिल्ली व चण्डीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सुलभ यात्रा मिलेगी तथा बसो में महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को 50प्रतिशत रियायत दी जायेगी ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर आगार से तीन वातानुकूलित बस सेवा शुरू
सीकर आगार से तीन वातानुकूलित बस सेवा शुरू




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।