Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्री खेड़ापति बालाजी का तीन दिवसीय मेला महोत्सव कल से

,

श्री खेड़ापति बालाजी का तीन दिवसीय मेला महोत्सव कल से

हनुमान जयंती पर विशेष कार्यक्रम नानी बाई को मायरो

दांतारामगढ़,[प्रदीप सैनी ]दांता के श्री खेड़ापति बालाजी धाम में 29वें हनुमान जयंती वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में गुरुवार से तीन दिवसीय विशाल मेला महोत्सव आयोजित होगा। श्री खेड़ापति बालाजी मेला उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस विशाल उत्सव में आकर्षण का केंद्र अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका राधा किशोरी वृन्दावन के मुख से नानी बाई रो मायरो का आयोजन रहेगा। नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। 14 अप्रेल गुरुवार को सुबह 8.15 बजे से विशाल कलश यात्रा पोथी यात्रा निकाली जायेगी जो गिरधारीजी का मंदिर मैन बाजार चौपड़ से बैंड बाजे के साथ यात्रा रवाना होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई खेड़ापति बालाजी धाम पहुंचेगी। 15 अप्रेल 2022 शुक्रवार को सुबह 7:15 बजे से विशाल निशान ध्वज पदयात्रा करणी कोट मंदिर से खेड़ापति बालाजी धाम तक निकलेगी। वहीं सुबह 11.15 बजे से विद्वान पंडितो के मंत्रोच्चार द्वारा बालाजी का रुद्राभिषेक किया जाएगा। रात्रि 8.15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गायक कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। 16 अप्रेल शनिवार को सुबह 8.15 बजे से नवकुंडीय हवन यज्ञ होगा। दोपहर 12:15 बजे से रामधुन हरि कीर्तन के साथ बालाजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही 11 किलो का केक काटकर बधाइयां बांटी जाएगी। महाप्रसाद भंडारा दोपहर 1 बजे से किया जायेगा। रात्रि 8 बजे से 108 दीपकों के साथ महाआरती का विशेष उत्सव होगा। रात्रि 8.30 बजे से चंग धमाल के साथ हनुमान जयंती विशेष भजन कीर्तन संध्या का आयोजन होगा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के कारीगरों द्वारा कोलकाता से मंगाए गए विशेष फूलों से बालाजी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा व अखंड ज्योत रहेगी व छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur