Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्री हरि ॐ आश्रम आनन्द धाम के वार्षिक महोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 10 मई से

श्री हरि ॐ आश्रम आनन्द धाम के वार्षिक महोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 10 मई से

बुद्धगिरी मंडी फतेहपुर के महंत दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] सालासर रोड पर सनवाली गांव स्थित श्री हरि ॐ आश्रम आनन्द धाम में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 10 से 12 मई तक आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए ओमप्रकाश सुशील कुमार शर्मा बनाईवाले ने बताया कि बुद्धगिरी मंडी फतेहपुर के पीठाधीश्वर महंत दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य आयोजित धार्मिक मे पहले दिन 10 मई शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे अखण्ड रामायण पाठ, दूसरे दिन 11 मई को प्रातः 11.15 रामायण पाठ समापन, तीसरे व अंतिम दिन 12 मई रविवार को प्रातः 10.15 बजे पूजा व आरती,इसी दिन शाम 4.15 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ व शाम 7.15 बजे से प्रसाद का कार्यक्रम होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur