Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ़ में तीन दिवसीय शेखावाटी महोत्सव का आयोजन शुक्रवार से

लक्ष्मणगढ़ में तीन दिवसीय शेखावाटी महोत्सव का आयोजन शुक्रवार से

10 से 12 मार्च तक होंगे विविध आयोजन

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिला प्रशासन सीकर एवं पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 मार्च तक शेखावाटी महोत्सव पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम लक्ष्मणगढ़ में समारोहपूर्वक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस 10 मार्च 2023 को सायं 5 से 7 बजे तक गणेश वंदना, चंग—ढ़प नृत्य, सायं 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। द्धितीय दिवस 11 मार्च 2023 को प्रात: 8 से 9 बजे तक मुरली मनोहर मंदिर (डाकनिया मंदिर) से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक हेरिटेज वाक, प्रात: 10 बजे मनोरंजन एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें ऊँट एवं घोड़ा नृत्य, साफा बांध, मटका दौड़, कबड्डी, बास्केटबॉल, सायं 7 बजे से हास्य कवि सम्मेलन जिसमें पदम श्री सुरेन्द्र दुबे, आश करण अटल, प्रवीण शुक्ला, चिराग जैन, अनिल अग्रवंशी, केशरदेव मारवाड़ी के मुख्य आकर्षण में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि 12 मार्च 2023 को प्रात: 7 बजे योग कार्यक्रम ईकोलॉजी पार्क में तथा प्रात: 8 बजे स्वच्छता जागरूकता रैली (गढ़ मुरली मनोहर मंदिर से नेहरू स्टेडियम तक), प्रात: 10 बजे पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी वहीं सायं 7 बजे सांस्कृतिक संध्या में मुख्य आकर्षण के रूप में कैलाश खेर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 से 12 मार्च तक प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक पतंगबाजी इकॉलोजी पार्क लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया जाएगा तथा आतिशबाजी के साथ शेखावाटी महोत्सव का समापन होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur