Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / तीखी बहस के बीच नगरपालिका बोर्ड की बैठक सपन्न

तीखी बहस के बीच नगरपालिका बोर्ड की बैठक सपन्न

शहर के विकास को लेकर अनेक मुद्धो पर मंथन

शहर में रोशनी का मुद्धा गर्माया एसीबी से जांच की मांग

25 हजार रुपये किराये की गाडी से जनता को क्या फायदा

रींगस [अरविन्द कुमार] गणतंत्र दिवस तथा बाबा श्याम के मेले को लेकर कल गुरुवार को नगर पालिका की बैठक पालिकाध्यक्ष हरीशंकर निठारवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्षदो ने विकास कार्य, लाइटो का कार्य अपने ही वार्ड में ज्यादा करवाने का हवाला देते हुए पालिकाध्यक्ष को घेरा। बाबा श्याम के वार्षिक मेले में आने वाले श्याम भक्तों को रींगस स्थित श्याम बाबा के दर्शनो से भक्तों को वंचित किये जाने को लेकर पार्षद विष्णु गंगावत ने कहा की वाहनो को पुलिस प्रशासन द्वारा भैंरुजी मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर ना रोका जाए इसके लिए नगर पालिका द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र लिखा जाना चाहिए ,इससे श्याम भक्त रींगस स्थित बाबा श्याम के दर्शन भी कर पायेंगे और भक्त परेशान भी नही होंगे। वही गणतंत्र दिवस अस्तपाल मैदान में ही करवाने पर जोर दिया। अन्य पार्षदो ने भी दुसरी जगहो पर गणतंत्र दिवस आयोजित करवाने की बात कही। लेकिन अन्त में पालिकाध्यक्ष ने निर्णय किया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस राजकीय उमा विद्यालय के खेल मैदान में मनाया जाएगा।पालिकाध्यक्ष हरीशंकर निठारवाल ने कहा की शहर के अनेक वार्डो में विकास के कार्य हुए है। सभी वार्डो में लाइटे लगी है। एक सवाल के जवाब में पालिकाध्यक्ष हरीशंकर निठारवाल ने बताया की विगत कार्यकाल में 1757 लाइटे आई थी। इनमें 1540 तो विभिन्न वार्डो में लगा दी गई। लेकिन इनमें से 217 लाइटो का पता नही है। इस पर योगेन्द्र भामू तथा विष्णु गंगावत ने कहा की यह घपला बडा है ऐसे में इसकी एसीबी से जांच होनी ही चाहिए। बैठक में अनेक कार्यो को लेकर हल्की नौंक झोंक भी हुई। इससे पहले शहरी सरकार में अनेक पार्षदो ने अपने-अपने वार्डो में विकास कार्यो पर जोर दिया।बैठक में अनेक मुद्धो पर मंथन किया गया। सदन में पार्षद विष्णु गंगावत ने कहा की शाम चार बजे ही कर्मचारी कार्यालय से चले जाते है।ऐसा क्यो है गंगावत ने अधिशासी अधिकारी ममता चौधरी से कहा की लाखो की लागत से बने सुलभ शौचालय की सिढियो में पानी भरता है।आपकी गाडी के लिए सरकार 25 हजार रुपये देती है। तो आप दौरा क्यो नही करते।जनता की गाडी कमाई पर अधिकारी मौज कर रहे है। इसके साथ ही पार्षद खेमराज धाबाई ने स्टेशन बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने व वाहन चालकों द्वारा वाहनों को सड़क पर खड़ा करके रास्ता अवरुद्ध करने की बात कही। जिसके लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा जाए। इस मौके पर पार्षद अमित शर्मा,अखिलेश भातरा, खेमराज धाबाई,योगेन्द्र भामू,अशोक कुमावत सहित अनेक पार्षद मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur