Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शेखावाटी विश्वविद्यालय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तोदी महाविद्यालय रही उपविजेता

शेखावाटी विश्वविद्यालय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तोदी महाविद्यालय रही उपविजेता

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] जी.बी.पौद्दार महाविद्यालय नवलगढ़ में आयोजित हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में यहां की श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ तथा अरावली महाविद्यालय नीमकाथाना के मध्य खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों का स्कोर बराबर रहा । फिर दोनों ही टीमो को पेनल्टी किक दिए गए जिससे भी दोनों ही टीमें बराबरी के स्कोर पर रही। तत्पश्चात गोल्डन किक में अरावली महाविद्यालय नीमकाथाना ने श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ को 1-0 से खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने टीम के खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक लिछमण सिंह, सुरेन्द्र सिंह व पंकज शर्मा को उपविजेता रहने पर बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ इस प्रतियोगिता की लगातार गत दो वर्षों से विजेता रहा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur