Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कराटे प्रतियोगिता में तोदी महाविद्यालय ने जीते चार स्वर्ण पदक

कराटे प्रतियोगिता में तोदी महाविद्यालय ने जीते चार स्वर्ण पदक

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने महात्मा गांधी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में गुरुवार को आयोजित हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में पहली बार चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कुल पंद्रह महाविद्यालयो के 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें महाविद्यालय के खिलाड़ी पवन जांगिड़ ने 55 किग्रा भार वर्ग में, मन भूषण ने 60 किग्रा भार वर्ग में, सुरेन्द्र खीचड़ ने 75 किग्रा भार वर्ग में तथा नीरज शर्मा ने 84 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि तोदी महाविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, सचिव आशकरण शर्मा, शारीरिक शिक्षक लिछमण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पंकज शर्मा, डॉ आनंद शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur