Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए टोल फ्री नम्बर 14416 व 1800-89-14416 जारी

मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए टोल फ्री नम्बर 14416 व 1800-89-14416 जारी

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा टेली मानस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 व 1800-89-14416 जारी किए है। उन्होंने बताया कि इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर का मुख्य उद्देश्य राज्य के समस्त नागरिकों को मनोवैज्ञानिक परामर्श तनाव, डिप्रेशन, नींद, चिन्ता नशे संबंधी समस्याओं, पारस्परिक संबंधों में तनाव, बच्चों के बौद्धिक, भावनात्मक विकास एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकता होने पर इलाज की सुविधा प्रदान करना है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur