Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कल 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जायेगी

कल 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जायेगी

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर जिले में 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निर्देशित किया है कि वें संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जिले में 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाना सुनिश्चित करते हुए की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट जिला कलेक्टर कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि जिले के सभी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारी समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को 31 अक्टूबर 2022 सोमवार को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur