Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में मशाल रैली का हुआ आयोजन

सीकर में मशाल रैली का हुआ आयोजन

सीकर, युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद‌ जयपुर के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर सीकर कमर चौधरी के सानिध्य में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अन्तर्गत जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी बजरंग काटा तक मशाल रैली का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा प्रात: 9 बजे मशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन बजरंग काटा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर समापन किया गया।

इस दौरान जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा, मोहित चौधरी नेहरू युवा केन्द्र, सीमा चौधरी उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षक),विनोद नायक, डिफेंस एकेडमियों के विद्या​र्थी, खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक, समस्त कार्मिक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहें। इस दौरान फिट इंडिया प्रतिज्ञा की शपथ दिलवाई गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur