Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में पर्यटन विभाग ने किया हेरिटेज वॉक का आयोजन

सीकर में पर्यटन विभाग ने किया हेरिटेज वॉक का आयोजन

युवाओं ने पुरानी हवेलियों और किलों के बारे में जाना, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का दिया संदेश

सीकर, पर्यटन विभाग सीकर द्वारा सीकर शहर में हेरिटेज वॉक का आयोजन मंगलवार को किया गया। हेरिटेज वॉक चांदपोल गेट, सीकर गढ़, घंटाघर, बावड़ी गेट सहित शहर के मुख्य धरोहर एवं पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए जाट बाजार पहुंची। इस दौरान शहर वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु शर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार एवं पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को भारतीय संस्कृति की धरोहर के बारे में जागरूक करने के लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया है।

हेरिटेज वॉक श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय से शुरू होकर चांदपोल गेट, घंटाघर पुराना दूजोद गेट, गोपीनाथ जी का मंदिर, बावड़ी गेट, रघुनाथ जी का मंदिर, तबेला बाजार से होते हुए जाटिया बाजार स्थित दीवान जी की नसियां में वॉक का समापन किया गया। इस वॉक के जरिए सीकर के कॉलेज विद्यार्थियों को शहर की हवेलियों,गढ़ सहित अन्य जगहों की जानकारी दी गई। हेरिटेज वॉक का उद्देश्य यह था कि युवा पीढ़ी प्राचीन धरोहर के बारे में जानें, इसके बारे में समझ सकें और इसका संरक्षण करें। इस दौरान शहर के मुख्य स्थलों पर शहर वासियों द्वारा हेरिटेज वॉक का स्वागत किया गया।

इस दौरान पर्यटन विभाग के सहायक पर्यटन अधिकारी आनंद भारद्वाज, कानसिंह निर्वाण, साहित्यकार महावीर पुरोहित सहित विभागीय अधिकारी, कार्मिक,आमजन, व्यापारियों ने बड़ी संख्या ने भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur