Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ट्रैक्टर को छुड़वाने के लिए दो घंटे पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठा परिवार

,

ट्रैक्टर को छुड़वाने के लिए दो घंटे पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठा परिवार

गांव टोडा में

पाटन, निकटतम गांव टोडा में शनिवार को एक राजपूत परिवार को अपने टै्रक्टर को छुड़वाने के लिए दो घंटे पुलिस चौकी टोडा के सामने धरने पर बैठना पड़ा, तब जाकर पुलिस चौकी प्रभारी मोहन लाल स्वामी ने टै्रक्टर छोड़ा। जानकारी के अनुसार ढाणी उपलाबाढ तन टोडा निवासी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि पांच मई को द्वेषता पूर्ण मेरे टै्रक्टर को टोडा पुलिस प्रभारी मोहनलाल स्वामी ने चालान काट कर जब्त कर लिया था । तो मैंने 14 मई को कोर्ट में चालान जमा करवा कर कोर्ट के आदेश की प्रति सदर थाना नीमकाथाना में जमा करवा दिया और टै्रक्टर को छुड़ाने के लिए सदर थाना से चौकी प्रभारी मोहन लाल स्वामी से फोन पर बात करवा दिया था बाद में तीन बजे टोडा पुलिस चौकी पहुंचा तो चौकी पर कोई स्टाफ नहीं मिला। बाद में चार बजे चौकी प्रभारी मोहन लाल स्वामी आए तो मैंने टै्रक्टर छोडऩे के लिए साथ ही कोर्ट की कॉपी दिखाई फिर भी नही छोड़ा। इसलिए सुबह साढ़े आठ बजे धरने पर पूरे परिवार के साथ बैठ गया और सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार को सूचना दी तब जाकर दो घंटे बाद टै्रक्टर छोड़ा।
टोडा पुलिस चौकी प्रभारी मोहन लाल स्वामी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन टोडा निवासी शेर सिंह राजपूत ने टोडा पुलिस चौकी प्रभारी मोहन लाल स्वामी के खिलाफ रक्षक ही बना भक्षक के नाम का पुलिस अधीक्षक सीकर को ज्ञापन फैक्स कर ग्रामीणों को भक्षक से बचाने की अपील की है। साथ ही शेर सिंह ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी मोहन लाल स्वामी द्वेषता पूर्ण कारवाई करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी तथा चालान के नाम पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया और बताया कि पिछले दिनों एक झगड़ा हो गया था जिसकी रिपोर्ट होने पर प्रभारी ने अभियुक्गण से दो डम्फर रोड़ी के अपने घर डलवा लिए तो अभियुक्गण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। और बताया कि प्रभारी अपने गांव में बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। पीडि़त ने चौकी प्रभारी पर कई रिश्वतखोरी के संगीन आरोप भी लगाए है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur