Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांता एवं रामगढ़ का व्यापार मण्डल वार्षिक भ्रमण पर नेपाल के लिए रवाना

दांता एवं रामगढ़ का व्यापार मण्डल वार्षिक भ्रमण पर नेपाल के लिए रवाना

भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] व्यापार मंडल दांता एवं रामगढ़ का एक 41 सदस्यीय भ्रमण दल आज 10 दिन के वार्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया । सचिव गिरधारी कुमावत ने बताया कि भ्रमण दल को कपड़ा व्यापार मण्डल दांता के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा , अशोक खेतान ,इन्द्रचन्द धुवारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । व्यापार मण्डल रामगढ़ के अध्यक्ष विनोद खेतान ने बताया कि दस दिन के इस भ्रमण मे अयोध्या , गोरखपुर , पोखरा , काठमांडू (नेपाल) , काशी विश्वनाथ वाराणसी , प्रयागराज सहित कई स्थानों पर भ्रमण किया जायेगा । व्यापार मण्डल के द्वारा प्रतिवर्ष सितम्बर माह मे एक भ्रमण किया जाता है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur