Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / हज यात्रा-2024 के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण 2 मई को

हज यात्रा-2024 के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण 2 मई को

सीकर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीकर रवि झाझड़िया ने बताया कि 2024 में चयनित हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों, टीकाकरण एवं व्यवस्थागत निर्देशों की जानकारी उपलब्ध करवाये जाने के संबंध में 2 मई 2024 को इकरा पब्लिक स्कूल, पावर हाउस के सामने फतेहपुर रोड़ सीकर में प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी हज आवेदनकर्ताओं को निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुँच कर प्रशिक्षण प्राप्त कर टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिये अब्दुल रसीद खोखर मोबाईल नम्बर 9829169666 या जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय सीकर में सम्पर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur