Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कार्यों के लिए प्रस्तावित टीम का प्रशिक्षण 27 व 28 अक्टूबर को

संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कार्यों के लिए प्रस्तावित टीम का प्रशिक्षण 27 व 28 अक्टूबर को

सीकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर राकेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 की घोषणा की जा चुकी है। जिसके अनुसार 25 नवम्बर 2023 को मतदान दिवस निर्धारित है। मतदान दिवस को मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए संबंधित मतदान दल 24 नवम्बर 2023 को जिला मुख्यालय पर निर्धारित मतदान दल रवानगी स्थल श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर, विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर, खण्डेला, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर तथा राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सांवली रोड़ सीकर, विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ धोद, सीकर, दांतारामगढ़ से किया जाकर मतदान दिवस को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मतदान सामग्री का संग्रहण भी मतदान दल रवानगी स्थलों पर ही किया जाना निहित है। उन्होंने निर्देशित किया है कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कार्यों के लिए प्रस्तावित टीम का प्रशिक्षण 27 व 28 अक्टूबर 2023 को जिला परिषद सभागार सीकर में आयोजित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur