Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / परिवहन विभाग ने की ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही

परिवहन विभाग ने की ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही

सीकर, जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा खाटूश्याम जी मेले के दौरान ई रिक्शा चालकों के लिए प्रति सवारी 20 रुपए का किराया निर्धारित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत रविवार को ई रिक्शा के लिए निर्धारित समस्त स्टैंड पार्किंग स्थलों की सघन जाँच की गई। संचालित ई रिक्शा को तय किराया लेने पर के लिए पाबंद किया गया। साथ ही कई ई रिक्शा को सीज किया गया। परिवहन विभाग के उड़नदस्त को जिला पुलिस अधीक्षक ने आरएसी का जाप्ता देकर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त पार्किंग स्थलों पर किराया सूची लगाने के निर्देश दिए एवं बस स्टैंड पर लगे हुए इन्क्वायरी सेंटर से भी लगातार किराये की घोषणा करने को लेकर निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur