Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आज से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

आज से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

जिले में तिरंगा यात्रा, रैली एवं मैराथन सहित आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

सीकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 9 से 15 अगस्त 2024 तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान को जिले में बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान को त्यौहार की तरह मनाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के साथ प्रत्येक व्यक्ति जुड़कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने घर एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पूरे गर्व एवं प्राइड के साथ तिरंगा लहराएं। उन्होंने कहा कि सभी लोग तिरंगे के इतिहास के बारे में अपने बच्चों को बताएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur