Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गंभीर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

गंभीर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में अशोक कुमार हैड कांस्टेबल,सुरेश चंद कांस्टेबल ,महेश कांस्टेबल पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर की गठित टीम द्वारा 8-9-2022 को मु.न. 271/2022 धारा 143,452,341,323,336 भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ में दर्ज प्रकरण में कार्यवाही करते हुये सीताराम पुत्र सुल्तान बावरिया निवासी टटेरा व रामू पुत्र रोहिताश बावरिया निवासी टटेरा को गिरफ्तार किया व पूछताछ करके न्यायालय में पेश किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur