Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार

जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार

खाटूश्यामजी औद्योगिक क्षेत्र में

सरगोठ, (महेश धायल) खाटूश्यामजी औद्योगिक क्षेत्र परशुराम प्रो ग्राम में धायलों की ढाणी निवासी दो युवकों को पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में गुरुवार उनके घर से गिरफ्तार किया गया। रींगस थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि परसरामपुरा ग्राम निवासी बजरंग लाल धायल ने लगभग 3 माह पूर्व घर पर आकर मारपीट व हत्या के प्रयास में मामला दर्ज करवाया था जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 1 महीने के अंदर ही अर्जुन लाल धायल पुत्र रामू रामदायल को गिरफ्तार कर लिया था वह न्यायालय द्वारा जेल भिजवा दिया गया। गुरुवार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अन्य दो आरोपियों राजेंद्र धायल उर्फ राजा उर्फ राजू पुत्र झाबरमल धायल व राहुल धायल पुत्तर अर्जुन लाल धायल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। मामले के अनुसार आपसी जमीनी विवाद में अर्जुन लाल धायल पुत्र रामू राम धायल झाबरमल धायल पुत्र बालू राम धायल सुखदेई देवी पत्नी अर्जुन लाल अनीता देवी पत्नी झाबरमल राहुल पुत्र अर्जुन लाल राजेंद्र पुत्र झाबरमल बाबूलाल पुत्र झाबरमल आदि के खिलाफ बजरंग लाल ने घर पर आकर हमला व हत्या के प्रयास में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें 7 लोगों को गंभीर चोट आई थी जिसमें से आची देवी पत्नी गीगाराम धायल के सिर में गंभीर चोट आने से दिमागी हालत खराब है। पुलिस के अनुसार अन्य लोगों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। कोरोना रिपोर्ट की जांच आने के बाद उन्हें जल्द ही जेल भिजवा दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur