Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शेखावाटी के प्रसिद्ध संत परमहंस बाबा परमानंद की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

शेखावाटी के प्रसिद्ध संत परमहंस बाबा परमानंद की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई निकली भव्य शोभायात्रा

लोसल, [ओमप्रकाश सैनी ] शेखावाटी के प्रसिद्ध संत परमहंस बाबा परमानंद की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आज से शुरू हुआ,इस मौके पर रामानंद आश्रम परमानंद धाम से बाबा परमानंद की झांकी सजाकर गाजे बाजे व कीर्तन के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई,जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई गुजरी,इस दौरान रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की तथा श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर पूजा अर्चना की,शोभायात्रा का समापन आश्रम में झांकी की आरती के पश्चात हुआ l आश्रम के संत आकाशानंद गिरि के सानिध्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में दोपहर बाद बाबा परमानंद की समाधि की विशेष पूजा अर्चना की गई,इसके बाद समाधि का श्रृंगार किया गया तथा रुद्राभिषेक,हवन व पूर्णाहुति का आयोजन हुआ l आज रात्रि को महआरती, शिव अर्चना के पश्चात शास्त्रीय संगीत का आयोजन होगा, जिसमें आमंत्रित गायक कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएगी, कल 13 फरवरी को आश्रम में (प्रसादी) भंडारे का आयोजन होगा l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur