Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / व्यापारी से लूट के दो आरोपी और गिरफ्तार

व्यापारी से लूट के दो आरोपी और गिरफ्तार

अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 1-4-2022 को अज्ञात मुल्जिमानों द्वारा अजीतगढ़ कस्बे के व्यापारी प्रकाश सोनी व उसके चाचा की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर आभूषणों से भरे बैग को लुटने के आरोपी राजेन्द्र बाजिया उर्फ राजू पुत्र झाबरमल जाट निवासी लांपुवा पुलिस थाना रींगस व राजेन्द्र रोज उर्फ सूर्या पुत्र रामदेव रोज निवासी अगुणा रोजा वाली ढाणी किशनपुरा पुलिस थाना गोविंदगढ़ को जरिये फर्द गिरफ्ताररी पृथक पृथक गिरफ्तार किया गया।मुलिज्मानो से गहनता से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।पूर्व में 3 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके है।मुल्जिमानों की गिरफ्तारी के लिए रींगस थाने का सहयोग लिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur