Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / त्यागी व माथुर जिला इलेक्शन आइकन नियुक्त

त्यागी व माथुर जिला इलेक्शन आइकन नियुक्त

सीकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर राकेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग जयपुर के द्वारा सीकर जिले में नन्दिनी त्यागी गायिका सीकर तथा नैना माथुर आरजे एफ एफ रेड़ियों सीकर को जिला इलेक्शन आइकन नियुक्त किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ से कहा है कि नियुक्त जिला इलेक्शन आइकन से समन्वय स्थापित कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वितीय एवं आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान पोस्टर,ऑडियों, वीड़ियों,संदेश जारी करवाकर मतदाता जागरूकता में भागीदारी सुनिश्चित करावें।