Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की टंकण परीक्षा 17 जनवरी को

अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की टंकण परीक्षा 17 जनवरी को

सीकर, अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की सितम्बर माह में आयोजित होने वाली टंकण गति परीक्षा 17 जनवरी 2025 को प्रात: 10.30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई जयपुर रोड़ सीकर में आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि संबंधित कार्मिक अपना प्रवेश पत्र कलेक्ट्रेट सीकर के कमरा नम्बर 34 से 15 जनवरी 2025 तक प्राप्त कर सकते हैं। किसी कार्मिक को परीक्षा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 01572-251008 से की जा सकती है।