Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / टंकण गति परीक्षा 27 सितम्बर को

टंकण गति परीक्षा 27 सितम्बर को

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की सितम्बर माह में आयोजित होने वाली टंकण गति परीक्षा 27 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई), जयपुर रोड़ सीकर में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि कार्मिक अपना प्रवेश पत्र कलेक्ट्रेट सीकर कमरा नं. 34 से 23 सितम्बर तक प्राप्त कर सकते है। किसी कार्मिक को परीक्षा के संबंध मे कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो जिला कलेक्टर कार्यालय, सीकर मे स्थित कन्ट्रोल रूम से की जा सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur