Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का सीकर दौरा 7 मार्च

,

Sikar News : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का सीकर दौरा 7 मार्च

UDH Minister Jhabar Singh Kharra during official visit in Sikar

रींगस, सीकर, लोसल और फतेहपुर में कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
सीकर, गरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार 7 मार्च 2026 को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि मंत्री विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे।

रींगस में स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे भाग

कार्यक्रम के अनुसार मंत्री चित्तौड़गढ़ से सुबह 8 बजे प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे रींगस के महरोली पहुंचेंगे।

यहां ढाणी बन्यावाली, कृष्णानगर महरोली में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सीकर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

महरोली से दोपहर 2:45 बजे प्रस्थान कर मंत्री शाम 4 बजे सीकर पहुंचेंगे।

सीकर में वे जलधारी फार्म, नला का बालाजी, पिपराली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद शाम 5:15 बजे श्री कॉन्वेंट स्कूल सीकर के वार्षिक उत्सव ‘जुबिलेंस-26’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लोसल और फतेहपुर में भी कार्यक्रम

मंत्री शाम 6:30 बजे सीकर से प्रस्थान कर शाम 7 बजे लोसल पहुंचेंगे।

यहां शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद शाम 7:30 बजे लोसल से रवाना होकर रात 8:40 बजे फतेहपुर शेखावाटी पहुंचेंगे।

फाग उत्सव में करेंगे शिरकत

फतेहपुर में धोली सती मंदिर प्रांगण में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होली फाग उत्सव कार्यक्रम में मंत्री शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद रात 9:40 बजे फतेहपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur