सीकर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा 29 एवं 30 मई 2026 को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि मंत्री खर्रा दोनों दिनों में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सुबह 8 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रशासन के अनुसार यूडीएच मंत्री 29 मई शुक्रवार को सुबह 8 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
इसके बाद 30 मई शनिवार को भी सुबह 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम गोविंदम, गोपीनाथ गौशाला के सामने, सीकर में आयोजित किया जाएगा।
30 मई को जयपुर के लिए करेंगे प्रस्थान
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि मंत्री झाबर सिंह खर्रा 30 मई को शाम 5:30 बजे सीकर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।





