Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / यूडीएच मंत्री खर्रा ने संत सानिध्य में नगर परिषद के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

यूडीएच मंत्री खर्रा ने संत सानिध्य में नगर परिषद के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

श्री बोलता बालाजी महाराज मंदिर, एसटीपी द्वितीय फेज हाउसिंग बोर्ड, माधव सागर तालाब, नेहरू पार्क, मेला ग्राउण्ड, अम्बेडकर भवन का अम्बेडकर गेट, सांवली रोड़ का किया शिलान्यास

कार्यक्रम में रैवासा-मलूक पीठाधीश्वर ने कहा : उत्तम साधना की सर्वोत्तम जगह, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सीकर, सीकर में माधव सागर तालाब पर स्थित प्राचीन बोलता बालाजी मंदिर का लोकार्पण रेवासा अग्रपीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सीकर सांसद अमराराम, सभापति जीवण खां सहित शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहें।

उल्लेखनीय है कि इस प्राचीन बोलता बालाजी मंदिर का रिनोवेशन नगर परिषद की ओर से करवाया गया है। इस अवसर पर रेवासा पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि सीकर में माधव सागर तालाब पर बना यह बहुत ही सुंदर मंदिर है। 7 सितंबर 2024 शनिवार को मंदिर का शिलान्यास किया गया तथा मंगलवार को लोकार्पण किया गया हैं दोनों ही दिन शास्त्रों के अनुसार शुभ है।

सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि इस मंदिर की नक्काशी श्रीराम मंदिर अयोध्या के तर्ज पर बंसी पहाड़ के लाल पत्थर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में परिषद की ओर से ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के तहत माधव सागर तालाब का रिनोवेशन करवाया गया है तथा तालाब की सीढ़ियों पर लाल पत्थर लगाया गया है। यहां पर बारिश से आने वाले पानी को डायवर्ट कर दूसरी ओर निकालने का प्रबंध किया गया है। प्राचीन माधव सागर तालाब के पास भव्य मंदिर बनने से यहां आने वाले श्रृदालुओं को धार्मिक कार्यों के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा और इससे शहर के सौंदर्यकरण व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक पारीक ने बताया कि बोलता बालाजी धाम की मूर्ति 95 साल पुरानी है। जो अकाल राहत कार्य में तालाब खुदाई के दौरान निकली थी। अकाल के वक्त राव राजा ने आमजन को काम देने के लिए माधव सागर तालाब की खुदाई करवाई थी। खुदाई पूरी होने के बाद काम रोक दिया गया था। कामकाज की मॉनिटरिंग करने वाले बिलास तिवाड़ी महाराज तालाब के पास ही रहते थे। तालाब से उन्हें कुछ आवाजें सुनाई देती थी। उन्होंने राव राजा की अनुमति से तालाब की ओर खुदाई करवाई। खुदाई पूरी होने पर खुदाई में बालाजी की मूर्ति निकली। इसलिए मंदिर को बोलता बालाजी का नाम मिला। राव राजा माधव सिंह ने यहां छोटा मंदिर बनवाकर मूर्ति स्थापित करवाई। मंदिर में सेवा की जिम्मेदारी बिलास तिवाड़ी महाराज को दी गई। कार्यक्रम में सीकर के पूर्व सांसद सुमेदानंद सरस्वती, पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, पत्रकार तेजप्रकाश सैनी, समाजसेवी सुरेश अग्रवाल, महेश शर्मा,दिनेशगिरी महाराज, महाराज चन्द्रमादास, पवन मोदी, जिला परिषद सदस्य उर्मिला धायल, राधेश्याम पारीक,प्रदीप पारीक,राजेश सैनी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur