Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / यूडीएच मंत्री खर्रा आज से सीकर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर

यूडीएच मंत्री खर्रा आज से सीकर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर

सीकर, नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 6 अप्रेल 2025 रविवार को श्रीमाधोपुर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने बताया कि नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 6 अप्रेल को भारणी से प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर प्रात: 10.15 बजे खुर्रमपुरा (श्रीमाधोपुर) पहुंचेंगे तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र खुर्रमपुरा,फुटाला का उद्घाटन करेंगे। नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा खुर्रमपुरा से दोपहर 12 बजे प्रस्थान दोपहर 12.15 बजे नांगल(नाथूसर) पहुेंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यमंत्री खर्रा सायं 5.15 बजे सीजीपीएस स्कूल के पास लक्ष्मणगढ़ में पहुंचेंगे तथा वीएसआर इनफरा के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा लक्ष्मणगढ़ से सायं 6.15 बजे प्रस्थान कर सायं 7 बजे बावडी गेट सीकर पहुंचेंगे तथा रामनवमी के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि 9 बजे प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे भारणी पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम भारणी में करेंगे।

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 7 अप्रेल 2025 को भारणी से प्रात:10 बजे प्रस्थान कर प्रात: 10.15 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे तथा रेलवे स्टेशन के पास नवनिर्मित गेस्ट हाऊस का उद्घाटन करेंगे तथा 11.45 बजे भारणी पहुंचेंगे तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 8 अप्रेल 2025 मंगलवार को चूरू से 9.30 बजे प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे सीकर पहुंचेगे तथा श्री कृष्ण सत्संग बालिका पी.जी महाविद्यालय सीकर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मेें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा सीकर से दोपहर 12.40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पिपराली पहुंचेंगे तथा भगत सिंह पार्क का उद्घाटन करेंगे। राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा पिपराली से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान दोपहर 2 बजे मण्डावरा पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। राज्य मंत्री खर्रा दोपहर 2.30 बजे मण्डावरा से अजमेर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur