Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक की पत्नी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक की पत्नी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

सीकर, सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा सूरजपोल द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति नेतड़वास के ऋणी सदस्य मदन बिजारणिया पुत्र गोपी राम निवासी नेतड़वास की मृत्यु हो जाने पर समिति द्वारा दुर्घटना बीमा क्लेम तैयार कर बीमा कम्पनी को भिजवाया गया था। जिस पर बैंक के ब्रांच मैनेजर हिमांशु सोनी, ऋण पर्यवेक्षक दूर्गाप्रसाद सुण्डा, समिति पैक्स मैनेजर राकेश सुण्डा, रिछपाल सुण्डा, शिव भगवान पारीक द्वारा नोमिनी मृतक की पत्नी मुकनी देवी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच राजेंद्र सामोता, पूर्व सरपंच रामदेव सिंह एवं गणमान्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur