Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक की पत्नी मंजू देवी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक की पत्नी मंजू देवी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

सीकर, केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा सूरजपोल द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति रसीदपुरा के ऋणी सदस्य विद्याधर जाट पुत्र गोदूराम निवासी मेलासी, रसीदपुरा की मृत्यु हो जाने पर समिति द्वारा दुर्घटना बीमा क्लेम तैयार कर बीमा कम्पनी को भिजवाया गया था। जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, बैंक के ब्रांच मैनेजर हिमांशु सोनी, ऋण पर्यवेक्षक दूर्गाप्रसाद सुण्डा, बनवारी लाल सेवदा, समिति व्यवस्थापक रसीदपुरा राकेश सुण्डा , रिछपाल सुण्डा बड़ी पुरा एवं अमित फोगावट मंडावरा द्वारा नोमिनी मृतक की पत्नी मंजू देवी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष ताराचंद , उपाध्यक्ष बनवारी लाल एवं गणमान्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur