Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खेलों इंडिया योजना के तहत बहुउेश्यीय इंडोर हॉल का चार करोड़ की लागत से होगा निर्माण

,

खेलों इंडिया योजना के तहत बहुउेश्यीय इंडोर हॉल का चार करोड़ की लागत से होगा निर्माण

शिलान्यास 26 को

सीकर सांवली रोड़ स्थित जिला खेल स्टेडियम में खेलों इंडिया योजना के तहत चार करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बहुद्ेश्यीय इंडोर हॉल का शिलान्यास व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का सम्मान समरोह आयोजित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बहुउेश्यीय इंडोर हॉल का शिलान्यास की अध्यक्षता सांसद सुमेधानंद सरस्वती करेंगें। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा होंगें। समारोह में पूर्व काबिना मंत्री सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, जिला प्रमुख गायत्री कंवर, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल व नगर परिषद सभापति जीवण खां बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगें। खेल अधिकारी ने बताया कि शिलान्यास समारोह के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur