Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत मृतक के नामिति को 2 लाख रूपये की राशि का दिया क्लेम

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत मृतक के नामिति को 2 लाख रूपये की राशि का दिया क्लेम

सीकर, नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक एम.एल.मीना ने बताया कि बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा मूण्डवाडा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत रहमति पत्नि मोहन खां निवासी मूण्डवाडा तहसील सीकर ग्रामीण, जिला सीकर जिसकी मृत्यु 08 अगस्त 2023 को हो गयी थी, मृतक के नामिति कासिम को रूपये 2 लाख की राशि का भुगतान क्लेम स्वरूप किया गया। गौरतलब है कि मृतक रहमति ने पूर्व में बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा मूण्डवाडा में 436 रूपये वार्षिक प्रीमियम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवाया था। इस दौरान शाखा प्रबन्धक गोपाल माथुर ने सभी पात्र व्यक्तियों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से जुडने का आव्हान किया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक गोपाल माथुर, सहायक प्रबन्धक कृष्ण कुमार तिवाडी, कार्यालय सहायक सुरेन्द्र कुमार कुमावत, बलदेवाराम बाजिया तथा बैंक के ग्राहकों सहित आमजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur