Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक के पुत्र ताराचंद को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक के पुत्र ताराचंद को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

सीकर, केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा सूरजपोल द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति रसीदपुरा के ऋणी सदस्य चावली देवी पत्नी नाथूराम निवासी मेलासी, रसीदपुरा की मृत्यु हो जाने पर समिति द्वारा दुर्घटना बीमा क्लेम तैयार कर बीमा कम्पनी को भिजवाया गया था। जिस पर बैंक के ब्रांच मैनेजर हिमांशु सोनी, ऋण पर्यवेक्षक दूर्गाप्रसाद सुण्डा, समिति पैक्स मैनेजर राकेश सुण्डा द्वारा नोमिनी मृतक के पुत्र ताराचंद को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष ताराचंद , पूर्व अध्यक्ष भैरू राम ,पन्ने सिंह, चुन्नीलाल, महिपाल रणवा ,मगनाराम , मानसिंह, श्रवण जी शीशपाल ,धर्मपाल एवं गणमान्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur