Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे ध्वजारोहण

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे ध्वजारोहण

सीकर, 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में गुरूवार को जिला पुलिस लाईन, सिल्वर जुबली रोड में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 9.02 बजे मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाईन में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री झाबर सिंह खर्रा शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि देंगे।

मंत्री खर्रा इसके बाद परेड़ का निरीक्षण कर आर.ए.सी. राजस्थान पुलिस, होमगार्ड आदि की टुकड़ियों के संयुक्त मार्च पॉस्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर रणजीत सिंह द्वारा किया जाएगा। समारोह से पूर्व तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण : स्वतंत्रता दिवस पर गुरूवार को यहां कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर कमर चौधरी ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur