Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : वंदे गंगा साइकिल रैली आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश

Sikar News : वंदे गंगा साइकिल रैली आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश

Participants in Vande Ganga cycle rally promoting water conservation

सीकर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जिला प्रशासन और जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह वंदे गंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला कलेक्ट्रेट परिसर से हुआ और यह बजरंग कांटा तक निकाली गई।

एडीएम ने दिखाई हरी झंडी

साइकिल रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतिभागियों ने जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के संदेशों के साथ शहरवासियों को जागरूक किया।

जल और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जल बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश देते हुए विभिन्न जागरूकता नारों का प्रदर्शन किया।

प्रेरक नारों से जागरूक किया आमजन

रैली में शामिल युवाओं और खिलाड़ियों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

मुख्य संदेशों में शामिल थे

  • “पानी रो मान राखो, जीवन रो ध्यान राखो”
  • “पेड़ लगाओ, जल बचाओ”
  • “एक पेड़ मां के नाम”

इन नारों के माध्यम से जल संकट और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

कार्यक्रम के समापन पर जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा विषय है और इसे जन आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी चंद्र प्रकाश महर्षि, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी मोहित, ईश्वर सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur