Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शेखावाटी उत्सव के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

शेखावाटी उत्सव के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सीकर, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु शर्मा ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में आयोजित शेखावाटी महोत्सव के प्रथम दिन प्रातः 8 बजे हैरिटेज वॉक मुरली मनोहर मंदिर से जवाहर लाल स्टेडियम तक निकाली गई। इस दौरान प्रधान मदन सेवदा, पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी व नगर पालिका पार्षद, अधिकारी मौजूद रहे ।
उन्होंने बताया कि जवाहर लाल स्टेडियम में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिमसें तीन टांग प्रतियोगिता में भारती , मौनिका प्रथम, प्रियंका , रूकसार द्वितीय, साफा बांध प्रतियोगिता में नाहर सिंह प्रथम, जयसिंह, सुरेन्द्र द्वितीय, ऊँट नृत्य में मनोहर भाट प्रथम, नेकीराम द्वितीय, बास्केटबॉल में तोदी कॉलेज प्रथम, शेखावाटी महिला बीएड कॉलेज द्वितीय, कबड्डी में बगडी प्रथम,हमीरपुरा द्वितीय विजेता रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur