Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी विभिन्न खेल गतिविधियां

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी विभिन्न खेल गतिविधियां

26 से 31 अगस्त तक होगी आउटडोर, इंडोर व मनोरंजक गतिविधियां

सीकर, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर के निर्देशों की पालना में 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में आम जनता की खेलों में भागीदारी बढ़ाने एवं देश में खेल व फिट्नस क्ल्चर स्थापित करने के लिए जिले में 26 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक विभिन्न खेल गतिविधिया आयोजित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि खो—खो प्रतियोगिता 26 अगस्त को रींगस में दोपहर एक बजे, बास्केटबाल 27 अगस्त 2024 भारतीय स्कूल सीकर में प्रात:8 बजे, वॉलीबाल 28 अगस्त पिपराली में सायं 4 बजे, हॉकी 29 अगस्त बावडी में प्रात:8 बजे, फुटबॉल 30 अगस्त 2024 को कोलीडा सायं 4 बजे, वॉकरेस 31 अगस्त 2024 को सीकर में सायं 6 बजे आयोजित की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur