Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर में वीरांगना छात्रावास हेतु आवेदन आमंत्रित

Sikar News : सीकर में वीरांगना छात्रावास हेतु आवेदन आमंत्रित

Sikar Veerangana hostel building for ex-servicemen families

सीकर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सैनिकों, विधवाओं और सेवारत सैनिकों के बच्चों (केवल लड़कों) के लिए वीरांगना छात्रावास में रियायती दरों पर निवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

कौन कर सकता है आवेदन?

वीरांगना छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदक की आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

साथ ही वह किसी स्कूल, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययनरत हो या कम से कम तीन माह से अधिक की कोचिंग कर रहा हो।

वीरांगना आवास के लिए पात्रता

वीरांगना आवासीय फ्लैटों में अस्थाई निवास के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं। इसके तहत:

  • वीरांगनाएं
  • 50% से अधिक युद्ध विकलांग सैनिकों की पत्नियां
  • फिजिकल कैज्यूलिटी सैनिकों की पत्नियां
  • पूर्व सैनिकों की विधवाएं, जिनके बच्चों की आयु 15 वर्ष से कम हो

ऐसी महिलाएं जिनके स्वयं या सास-ससुर का सीकर जिला मुख्यालय में कोई मकान नहीं है और बच्चों की शिक्षा के लिए सीकर में रहना आवश्यक है, वे आवेदन कर सकती हैं।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीकर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में जमा करवाएं।

प्राप्त आवेदनों की जांच और निर्धारित वरीयता के आधार पर चयन प्रक्रिया निदेशक सैनिक कल्याण विभाग, जयपुर द्वारा की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए प्रभारी छात्रावास या टेलीफोन नंबर 01572-248037 तथा मोबाइल नंबर 9530169792 पर संपर्क किया जा सकता है।