सीकर, जिला परिवहन अधिकारी ताराचन्द बंजारा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी अप्रोच के चलते यातायात नियमों का पालन नहीं करते हुए वाहनों के दस्तावेज पूरा नहीं करवाते है। जिसका परिणाम भी स्वयं भुगतने के साथ सरकार को भी हानी हो रही है। प्रदेश में नेशनल व स्टेट हाईवे सहित सभी शहरों में यातायात नियमों की पालना करवाने के लिए ई—डिटेक्शन प्रणाली का प्रयोग करते हुए सीधे ई—चालान बनाकर जुर्माना राशि के लिए आरसी पर चढ़ा दी जायेगी और वाहन स्वामी को मोबाईल पर जरिए चालान भेज दिया जायेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि वे अपने वाहन में अपने मोबाईल नम्बर अपडेट करवाया जाना सुनिश्चित करे ताकि आपके वाहन से संबंधित सूचना यथा चालान, बीमा, प्रदूषण के संबंध में आपको समय-समय पर सूचित किया जा सके। इस के लिए कार्यालय के काउन्टर नम्बर 2 पर अपने वाहन की आरसी आधार कार्ड एवं आवेदन पत्र के साथ सम्पर्क कर अपने वाहन में अपना मोबाईल नम्बर अपडेट करवा सकते है। उन्होंने बताया कि सुविधा विभाग वेबसाईट पर सिटीजन पोर्टल पर उपलब्ध है, जिस पर वाहन स्वामी स्वयं अपने वाहन में अपने मोबाईल नम्बर अपडेट कर सकते है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मोबाईल पर आएगा वाहनों का चालान और डिटेल
मोबाईल पर आएगा वाहनों का चालान और डिटेल




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।