Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उपराष्ट्रपति धनखड़ 25 सितम्बर को कटराथल आएंगे

उपराष्ट्रपति धनखड़ 25 सितम्बर को कटराथल आएंगे

शेखावाटी विश्वविद्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 108 वीं जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे शिरकत

सीकर, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 सितम्बर बुधवार को कटराथल, सीकर आएंगे। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ 25 सितम्बर को दोपहर 01:15 बजे ग्रेटर नोयडा बुधनगर से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 02:40 बजे तारपुरा आएंगे तथा दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल पहुंचेंगे जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 108 वीं जयन्ती समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सायं 04:20 बजे शेखावाटी विश्वविद्यालय से तारपुरा हैलीपेड के लिए रवाना होगें जहां से 4:35 बजे हैलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।