Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उपराष्ट्रपति धनखड़ 19 अक्टूबर को सीकर आएंगे

उपराष्ट्रपति धनखड़ 19 अक्टूबर को सीकर आएंगे

सीकर, जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 19 अक्टूबर शनिवार को सीकर आएंगे । उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ जयपुर से प्रात:9.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रात: 10.25 बजे तारपुरा हेलीपेड पर पहुंचेंगे तथा प्रात: 10.30 बजे तारपुरा हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रात:11 बजे शोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पहुंचेंगे तथा रजत जयंती वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग द्वारा तारपुरा हेलीपेड के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 1.35 बजे तारपुरा हेलीपेड से जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।