Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Video News – बड़ी खबर : पत्नी ने रची पति को ठिकाने लगाने की पटकथा, तार-तार हो रहे रिश्तो के ताने-बाने की कहानी

, ,

Video News – बड़ी खबर : पत्नी ने रची पति को ठिकाने लगाने की पटकथा, तार-तार हो रहे रिश्तो के ताने-बाने की कहानी

कुएँ से शव निकालने के बाद सामने आई हैरान करने वाली हकीकत

चचेरे भाई और पत्नी के संबंधों ने दिया ऐसी वारदात को अंजाम, जिसमें अब तक एक हो चुकी है हत्या और एक आत्महत्या

YouTube video

खण्डेला, [आशीष टेलर ] पुजारी का बास के निकट कालीभर मंदिर के पास कुएँ में पुराना शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल कुएँ में मिलने वाला शव सुजाना निवासी मुकेश का था, जो पिछले कई दिनों से घर से लापता था। मुकेश की हत्या करके कुएँ में फेका गया था, जिसकी पूरी पटकथा की लेखक खुद उसकी पत्नी संतोष थी। दरअसल संतोष देवी का मुकेश के चचेरे भाई महिपाल से अवैध सम्बन्ध था, जो मुकेश को गवारा नहीं था, तो दोनों ने मिलकर मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या में साथ दिया महिपाल के मौसेरे भाई कल्याण ने। लेकिन जैसे ही इस हत्या से पर्दा उठने लगा तो आरोपी कल्याण ने भी ट्रैन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हत्या और एक आत्महत्या सहित इस मामले में अबतक दो जाने जा चुकी है। फिलहाल आरोपी देवर महिपाल और मुकेश की पत्नी संतोष देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और उनसे पूछताछ जारी है। आपको बता दें कि सिविल डिफेन्स और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चला कर मुकेश के शव को दो दिन में कुएँ से बाहर निकाला था। जब शव निकाला जा रहा था तो आरोपी कल्याण भी वहीं था, लेकिन शव निकलने के बाद वह वहाँ से चला गया और रीगस के पास ट्रेन के आगे कूद गया। फिलहाल में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए है। आरोपी महिपाल, संतोष और कल्याण ने हत्या का राज 7 दिन तक छुपाये रखा, लेकिन शव निकालने के बाद पुलिस ने एक एक कर सारे राज खोलने शुरू कर दिए। आरोपी महिपाल और कल्याण 11 दिसंबर को शाम को मुकेश को अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से मुकेश घर वापस नहीं आया। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि 11 दिसंबर को शाम को मुकेश कल्याण और महिपाल के साथ खण्डेला मोड़ स्थित एक होटल पर शराब पी रहा था। हालाँकि परिजनों ने मुकेश को अपने स्तर पर खोजा भी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने खण्डेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur